Showing posts with label iball. Show all posts
Showing posts with label iball. Show all posts

Sunday, 1 December 2013

4.5 inch screen smartphone of Iball

                                             Iball
Hindi News:नई दिल्ली। आइबॉल ने एंडी 4.5जी नाम से बडी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए फोन में 4.5 इंच की क्यूएचडी आइपीएस स्क्रीन लगी है।
नया फोन 4.2 जैलीबीन ओएस को सपोर्ट करता है और इसमें 1.3 गीगाह‌र्ट्ज का डुअल कोर कॉर्टेक्स ए7 प्रोसेसर लगा है, जो मल्टी-टास्किंग को आसान बनाता है। नया फोन 3जी, जीपीएस, वाई-फाई को सपोर्ट करता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, जिसमें पैनोरमा फीचर, फेस डिटेक्शन के साथ स्माइल शॉट फीचर भी है।
इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। इसमें 1700 एमएएच की बैटरी लगी है। इसमें गेस्चर फीचर भी है, मीटिंग या कॉन्फ्रेंस के दौरान अनवॉन्टेड कॉल ऑटोमैटिकली म्यूट करने के लिए केवल फोन को पलट कर रखने की जरूरत है। कंपनी ने एंडी 4.5जी की कीमत 7,499 रुपये रखी है।


Enhanced by Zemanta

Monday, 28 October 2013

Projector phone of iball


 iball
Hindi Newsनई दिल्ली। आईबॉल ने एंडी 4ए नाम से अपना पहला प्रोजेक्टर स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

कंपनी के मुताबिक 4ए में एंड्रॉयड ओएस 4.1 जैली बीन दिया गया है। इसमें 1 गीगाह‌र्ट्ज का डुअल कोर कॉर्टेक्स ए9 प्रोसेसर के साथ 512 एमबी की रैम और 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल है। इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा लगा है, साथ ही इसमें 3जी वीडियो कॉलिंग, डुअल सिम सपोर्ट, ऐज, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ की फैसिलिटी है।
फोन में 1500 एमएएच की बैट्री लगी है। नए फोन में 4 इंच की 233 पीपीआई डिस्प्ले के साथ डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। इसका सबसे बड़ा यूएसपी है इसमें लगा 35 लुमेंस वाला बिल्ट-इन एलईडी लाइट प्रोजेक्टर, जो 10 गुणा 8 फिट की बिग स्क्रीन प्रोजेक्ट करता है, जिससे यूजर अपने मोबाइल में सेव कंटेंट वीडियो, फोटोज को बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। कंपनी फोन का प्राइस 17,999 रुपये रखा है।